फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl allegedly trying to sold by sister and brother in law in noida

युवती ने बहन और जीजा पर लगाया खुद को बेचने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 02 Jul 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 02 Jul 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
 girl allegedly trying to sold by sister and brother in law in noida
demo pic

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित सोसायटी में रहने वाली महिला व उसके दूसरे पति पर अविवाहित बहन व भाई ने संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि महिला और उसके दूसरे पति ने अविवाहित बहन को बंधक बनाकर रखा, उसके सामने अश्लीलता की और उसे बेचने की कोशिश की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बहन के दूसरे पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है। वहीं, महिला ने अपने भाई-बहन पर नौ माह के बेटे को छीनने का आरोप लगाया है।    

विज्ञापन

   
कासना कोतवाली के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी महिला का विवाह वर्ष 2007 में हुआ था। इसके छह माह बाद महिला पति को छोड़कर चली गई। वर्ष 2009 में महिला ने धर्मपरिवर्तन कर निकाह कर लिया। वर्ष 2014 में महिला का दूसरा पति धोखाधड़ी के केस में जेल भेज दिया गया। उसी दौरान परी चौक पर महिला की मुलाकात एक युवक से हुई। 
विज्ञापन


बाद में महिला ने उस युवक से तीसरी शादी कर ली। दोनों परी चौक के पास एक सोसायटी में रहने लगे। तीसरे पति से महिला गर्भवती हो गई और उसने अपनी अविवाहित छोटी बहन को देखभाल के लिए घर बुला लिया। 7 अक्टूबर 2016 को महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद महिला का तीसरा पति भी 74 लाख रुपये की ठगी के आरोप में जेल चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच महिला का दूसरा पति जेल से जमानत पर बाहर आ गया और महिला के घर आनेजाने लगा। अविवाहित बहन व भाई का आरोप है कि महिला व उसका दूसरा पति घर पर अश्लीलता करते और शराब पीते हैं। उन्होंने इसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। आरोप है कि दोनों युवती को बेचकर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश कर रहे थे और नौ माह के बच्चे से अमानवीय व्यवहार करते थे। अविवाहित युवती को उन्होंने घर पर बंधक बनाकर रखा था और परिजनों से बात नहीं करने देते थे लेकिन वह बच्चे की देखभाल कर रही थी। 

स्कोडा समेत दो कार व लाखों का सामान बेचने का भी आरोप
आरोपी महिला व उसके दूसरे पति ने तीसरे पति की एक स्कोडा समेत दो कार व घर का कीमती सामान भी बेच दिया। हाल ही में महिला के तीसरे पति को जमानत मिल गई और वह घर लौट आया। युवती ने उसे व अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। अब, इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने महिला के आरोपी दूसरे पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं, आरोपी महिला का कहना है कि उसका तीसरा पति पहले से शादीशुदा है, पहली पत्नी से उसके कोई बच्चा नहीं है। इसके चलते उसने, उसकी बहन व भाई के साथ मिलकर उसके नौ माह के बेटे को छीन लिया है।       


मामला काफी पेचीदा है व पुराना है। फिलहाल युवती को बेचने की कोशिश जैसे संगीन आरोप की शिकायत मिलने पर महिला के दूसरे पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की गई है। - जितेंद्र कुमार, कासना कोतवाली प्रभारी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed