{"_id":"581b3a024f1c1bad314376dd","slug":"girl-accuses-pathlab-owner-of-rape-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 वर्षीय युवती का पैथलैब के मालिक पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 वर्षीय युवती का पैथलैब के मालिक पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन विहार में 21 वर्षीय युवती ने पैथलैब के मालिक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने डेढ़ साल पहले पैथलैब में काम करना शुरू किया। बुधवार की रात पीड़िता ने पुलिस से लैब के मालिक चंद्रमणि के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट करने की शिकायत दी। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि लैब में काम करने के दौरान उसकी दोस्ती चंद्रमणि से हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। चंद्रमणि ने उसे शादी करने का आश्वासन दिया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। शादी करने की बात कहने पर आरोपी बात को टाल देता था।
विज्ञापन