फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl accused boyfriend and five of his friend to rape her in a hotel in delhi

दिल्ली के होटल में किशोरी से ब्वॉयफ्रेंड सहित पांच दोस्तों ने किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Sun, 06 Nov 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Nov 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
girl accused boyfriend and five of his friend to rape her in a hotel in delhi
- फोटो : File Photo

पहाड़गंज स्थित एक होटल में 15 साल की किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने एक परिचित समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पहाड़गंज थाना पुलिस ने गैंगरेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चांदनी महल का एक घोषित बदमाश भी शामिल है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गत बृहस्पतिवार की देर शाम पड़ोस में रहने वाला एक परिचित युवक किशोरी को बहला फुसलाकर पहाड़गंज स्थित एक होटल में ले गया था। आरोप है कि युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीते ही वह बेहोश होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश आरोपियों को पहचानती है पीड़िता

girl accused boyfriend and five of his friend to rape her in a hotel in delhi

किशोरी का आरोप है कि बेहोशी के दौरान पांच युवकों ने गैंग रेप किया। सुबह नींद खुलने पर उसने कमरे में पांच युवकों को मौजूद पाया। जिसमें से अधिकांश को वह पहचानती थी। उसने तुरंत इसकी शिकायत पहाड़गंज थाने में की।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed