फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghost rapes a model in delhi hotel

मॉडल बोली भूत ने किया है उसके साथ रेप

Wed, 18 Mar 2015 02:32 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 02:32 PM IST
विज्ञापन
Ghost rapes a model in delhi hotel

दिल्ली पुलिस इन दिनों असमंजस में है। पुलिस को ये सूझे नहीं बन रहा है कि वह क्या करें। एफआईआर करें या नहीं। शिकायत ही बड़ी अजीबो-गरीब है। अंततः दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली में एक होटल में ठहरी मॉडल ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके साथ भूत ने दुष्कर्म किया है। दक्षिण जिला पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तफ्तीश शुरू की दी है। पुलिस होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने इस तरह की शिकायत मिलने की पुष्टि की है। हालांकि देर शाम तक इस बाबत कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

मॉडल ने बताई अजीबो गरीब कहानी

Ghost rapes a model in delhi hotel

जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुंबई की एक मॉडल फतेहपुरबेरी थाना इलाके में स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी। यह मॉडल एक चर्चित टीवी शो में भी काम कर चुकी है।

उसने 14 मार्च को होटल में आई थी। 15 मार्च को मॉडल ने पुलिस को 100 नंबर पर शिकायत दी थी कि होटल प्रशासन उसके साथ सहयोग नहीं कर रहा है और सीसीटीवी फुटेज देखने नहीं दे रहे हैं।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मॉडल ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके बाद 14 व 15 मार्च की रात होटल के कमरे में भूत ने दुष्कर्म किया।

मेडिकल जांच में डॉक्टर ने भी भूत वाली बात लिखी

Ghost rapes a model in delhi hotel

जब वह होटल की फुटेज को देखने गई होटल प्रशासन ने देखने नहीं दिया। शिकायत मिलने के बाद दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ समेत अन्य सीनियर अधिकारी फतेहपुरबेरी थाने में पहुंच गए थे।

बताया रहा है कि 16 मार्च को मॉडल की एम्स में मेडिकल जांच हुई है। डॉक्टर ने एमएलसी में भी भूत वाली बात लिखी है। डॉक्टरों ने मॉडल को मनोचिकित्सक से इलाज कराने की बात कही है।

मंगलवार शाम को भी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फतेहपुर बेरी थाने में थे। एक सब-इंस्पेक्टर की देखरेख में पुलिस टीम जांच कर रही है। बताया जा है कि मॉडल कई दिनों से दिल्ली में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed