फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad: affair angry uncle niece with a knife broke into the police station Smooth

गाजियाबाद : प्रेम संबंध से नाराज चाचा ने थाने में घुसकर भतीजी को चाकू से गोदा

Sun, 19 Feb 2017 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 19 Feb 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad: affair angry uncle niece with a knife broke into the police station Smooth
ghaziabad thana - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी में एक नाराज चाचा ने अपनी भतीजी को उस समय गाजियाबाद थाने में जाकर चाकू मार दिया जब उसे पुलिस ने बरामद कर कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रही थी। 
विज्ञापन


बता दें कि पीड़िता अपनी मर्जी से पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ भाग गई थी। इससे परिवार नाराज था। बुधवार को ही पुलिस उसे ढूंढ कर लाई थी। अब आज पुलिस उसे कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रही थी। 
विज्ञापन

तीन ‌दिन पहले भाग गई थी प्रेमी संग

Ghaziabad: affair angry uncle niece with a knife broke into the police station Smooth
knife
लोनी की रहने वाली इस लड़की का अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। तीन दिन पहले ही लड़की अपने प्रेमी के संग भाग गई. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के खिलाफ लोनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने 15 फरवरी की शाम लड़की को बरामद कर लिया।उ 

लड़की को बरामद कर लेने के बाद पुलिस उसे कोर्ट के सामने ले जाने वाली थी। कोर्ट में ले जाने से पहले लड़की की बुआ और चाचा दोनों लड़की से मिलने थाने आए।

इसी दौरान लड़की के प्रेम से भड़के लड़की के चाचा कैलाश ने पुलिस थाने में ही लड़की को चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी चाचा को वही दबोच लिया। घायल हालात में लड़की दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed