फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gas agency worker got looted by spreading chilli powder

आंख में मिर्च झोंक कर गैस एजेंसी कर्मी को लूटा

Tue, 26 Sep 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़ Updated Tue, 26 Sep 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
gas agency worker got looted by spreading chilli powder
money - फोटो : money
बाइक सवार बदमाशों ने गुर्जर चौक पर गैस एजेंसी कर्मी की आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर सोमवार को दिनदहाड़े लूट लिया। बदमाश एजेंसी कर्मी के 40 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। लगभग इसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने सैनिक कॉलोनी के पास एक और गैस एजेंसी के कर्मचारी को तमंचे के बल पर लूट लिया। सीआईए की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मोहना रोड स्थित स्वस्तिक गैस एजेंसी पर सचिन नाम का युवक डिलीवरी मैन के पद पर कार्यरत है। जो ग्राहक होम डिलीवरी नहीं करवाते उनकी सुविधा के लिए एजेंसी रोजाना एक गाड़ी गुर्जर चौक के पास खड़ी करती है, और यहीं से लोगों को रिफिल सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं। सोमवार सुबह सचिन गाड़ी लेकर सिलेंडर डिलीवरी करने निर्धारित स्थान पर पहुंचा था। दोपहर दो बजे तक सिलेंडर बांटने के बाद लंच और वसूली गई धनराशि जमा करने के लिए एजेंसी जाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


इसी समय एक बाइक पर सवार तीन युवक आकर उसके पास रुके। वह कुछ समझ पाता कि एक युवक ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। वह जलन से तिलमिलाने लगा और बदमाश उसके हाथ से रुपयों भरा बैग झपट कर फरार हो गए। सचिन के मुताबिक, बैग में ग्राहकों से वसूले गए करीब 40 हजार रुपये थे। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों की मदद से सचिन ने एजेंसी संचालक और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर अपराध शाखा और थाना शहर प्रभारी योगवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। योगवेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed