{"_id":"57b05fee4f1c1b4c446eaeac","slug":"gangraped-to-women-in-pretext-of-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से प्लॉट दिखाने के बहाने किया रेप, बेटी से की अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से प्लॉट दिखाने के बहाने किया रेप, बेटी से की अश्लील हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को प्लॉट दिखाने के बहाने तीन लोग अपने साथ पलवल ले गए और नशीला पदार्थ पिला कर गैंगरेप किया। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी से डरी पीड़िता चुप रही।
विज्ञापन
करीब 11 माह बाद तीनों आरोपी महिला के घर में आए और उसकी नाबालिग बेटी को बुरी नीयत से खींचा। बेटी के साथ अश्लील हरकत से क्षुब्ध हो पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक उसे प्लॉट खरीदना था। 31 अक्तूबर 2015 को उसके परिचित रामपाल, प्रवीन और अवधेश उसके पास और पलवल में एक प्लॉट उपलब्ध होने की बात बताई।
विज्ञापन
तीनों उसे प्लॉट दिखाने के बहाने कार में बैठा कर पलवल ले गए। आरोप है कि पलवल में इन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली दवा पिला दी और मथुरा के एक होटल में ले गए।
पीड़िता के मुताबिक जब उसे होश आया तो रामपाल और प्रवीन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर तीनों उसे घर के पास छोड़कर चले गए।
पीड़िता का आरोप है कि 9 अगस्त 2016 को तीनों आरोपियों ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। 17 वर्षीय बेटी ने दरवाजा खोला तो इन तीनों ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर बाहर खींच लिया और रामपाल ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
पीड़िता ने किसी तरह बेटी को उन लोगों से बचाया। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने कहा कि जांच चल रही है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।