युगांडा की युवती से गैंगरेप, मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की दक्षिण जिला पुलिस में शुक्रवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युगांडा की युवती ने पुलिस को 100 नंबर पर अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की सूचना दी।
युवती ने अपनी शिकायत में कहा था कि दो युवकों ने उसे बृहस्पतिवार रात गुड़गांव स्थित सहारा मॉल से अगवा दिया और वसंत कुंज में एक फ्लैट में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
शुक्रवार देर रात तक युवती ने कोई शिकायत नहीं दी थी। युवती ने मेडिकल जांच कराने से भी इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस युवती की काउंसलिंग करा रही थी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
आखिर क्या है इस मामले का सच?
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे युगांडा की 35 वर्षीय युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर फोन करके सूचना दी।
हालांकि बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती अपने बयान भी बदल रही है। दोनों आरोपी युवक रंगपुरी के रहने वाले हैं।
दूसरी तरफ दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी इस ओर भी इशारा कर रहे हैं कि पीड़ित युवती व आरोपी युवकों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ विवाद है। दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जयसवाल ने बताया कि युवती की काउंसलिंग करवाई जा रही है।