फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangrape victims will get compensation, police officers account demad for account number

हैवानियत की शिकार मां-बेटी को मिलेगा मुआवजा, पुलिस अधिकारियों ने मांगे एकाउंट नंबर

Fri, 05 Aug 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
Gangrape victims will get compensation,  police officers account demad for account number
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर हैवानियत का शिकार हुईं मां-बेटी के जख्मों पर मरहम लगाने की सरकारी कवायद शुरू हो गई है। पुलिस ने बिटिया के माता-पिता से एकाउंट नंबर मांगा है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गैंगरेप पीड़िता को सात लाख और पॉक्सो एक्ट में तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नोडल अधिकारी द्वारा राशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन


29 जुलाई की रात हाईवे पर मां-बेटी के साथ दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मीडिया में उजागर होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संज्ञान लिया। शासन से सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया था। शासन से मुआवजे को हरी झंडी मिलने के बाद पीड़ित परिवार को धनराशि दी जाएगी। 

अब सुबह चार बजे तक हाईवे पर थानेदार करेंगे पेट्रोलिंग

Gangrape victims will get compensation,  police officers account demad for account number
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक, गैंगरेप के मामले में पीड़िता को सात लाख और पॉक्सो एक्ट के तहत तीन लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया जाता है। 

पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए नोडल अधिकारी मौजूद हैं। फिलहाल बिटिया के माता-पिता के एकाउंट नंबर मांगे गए हैं। नोडल अधिकारी द्वारा ही खाते से पीड़ितों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।

सुबह चार बजे तक हाईवे पर थानेदार करेंगे पेट्रोलिंग
मां-बेटी से हाईवे पर हुई गैंगरेप की वारदात के बाद डीजीपी ने हाईवे की सुरक्षा का प्लान बनाया है। अब हाईवे पर थानेदारों को सुबह चार बजे तक पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोलिंग न करने वाले थानेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बेटी के साथ एक ने और मां के साथ दो ने किया था रेप
हाईवे पर मां से दो ने और बेटी से एक आरोपी ने रेप किया था। सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित मां-बेटी ने पुलिस को दिए बयान में बताया था। बयानों में महिला ने बताया था कि उसके साथ दो बदमाशों ने और नाबालिग के साथ एक आरोपी ने दरिंदगी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed