फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape in Ghazhiabad

बीच बाजार से लड़की को उठा कर गैंगरेप

Wed, 02 Jul 2014 12:59 AM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
rape in Ghazhiabad

गाजियाबाद के सेक्टर-3 के एक मॉल के सामने से ट्रैवल कंपनी की रिसेप्शनिस्ट को तीन युवकों ने अगवा कर शनिवार को नोएडा के एक फ्लैट में ले जाकर उससे गैंगरेप किया। आरोपी युवकों पीडि़ता को शाम करीब सात बजे गौशाला फाटक के पास फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन


डरी सहमी युवती ने दो दिन तक सभी से यह बात छिपाई मगर जब मंगलवार सुबह उसकी तबियत बिगडऩे लगी तो अपनी बहन के साथ थाना इंदिरापुरम में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के घूकना की रहने वाली युवती वैशाली सेक्टर-१ के एक मॉल में एक टूर ट्रैवल कंपनी के ऑफिस में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती है। शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह घर से ऑफिस आ रही थी। ऑटो से उतरकर वह मॉल की ओर बढ़ी ही थी कि तभी सफेद रंग की सैंट्रो कार उसके पास आकर रुकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

और उठाकर कार में भर ले गए दरिंदे

rape in Ghazhiabad

इसके बाद कार में बैठे दो युवक नीचे उतरे और उसका मुंह बंद कर कार में खींच लिया। युवक कार दौड़ाते हुए युवती को नोएडा ले गए। युवती के अनुसार जहां से युवकों ने कालोनी में प्रवेश किया वहां सेक्टर-२२ का बोर्ड लगा था। जहां युवक उसे एक कमरे में ले गए।

अरुण उर्फ पिन्टू नामक युवक ने अपने दोस्तों के साथ उससे गैंगरेप किया। इसी बीच सौरव और गौरव की आपस में बातचीत से तीनों के नाम पता चल गए।

रेप के बाद आरोपी युवती को कार में ही गौशाला फाटक के पास फेंककर फरार हो गए। युवती जैसे तैसे घर पहुंची और डर के मारे यह बात किसी से नहीं बताई। मंगलवार सुबह अचानक तबियत बिगडऩे पर युवती ने अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी और एमएमजी अस्पताल पहुंची।

विरोध करने और बढ़ा दी क्रूरता

rape in Ghazhiabad

दवाई लेकर वह मंगलवार शाम को थाना इंदिरापुरम पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ राशिद अली ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

युवती से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। नोएडा के फ्लैट की भी तलाश की जा रही है। जहां वारदात हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीडि़ता के अनुसार कार में ले जाने के दौरान जब युवती ने विरोध किया तो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कार में डालने के बाद ही युवकों ने उसका मुंह बांध दिया था। इसके बाद युवती ने काफी हाथ पैर मारे मगर कार के शीशे बंद होने के चलते वह अपनी आवाज बाहर तक नहीं पहुंचा सकी।

पानी का बिजनेसमैन है मुख्य आरोपी!

rape in Ghazhiabad

युवती के अनुसार तीनों युवकों ने नोएडा ले जाते समय एक जगह कार रोकी थी। जहां एक युवक आया और उसने मुख्य आरोपी अरुण को कुछ पैसे दिए। पैसे देने वाले युवक ने पानी सप्लाई समय पर करने की मांग की। ऐसे में पुलिस को शक है मुख्य आरोपी पानी कारोबारी हो सकता है।

पीडि़ता के अनुसार आरोपी आपस में बात करने के साथ ही फोन पर भी लगातार बात कर रहे थे। फ्लैट में ले जाने के दौरान भी उन्होंने धमकी दी थी कि अगर शोर मचाया तो उसकी हत्या कर देंगे।

इससे पहले 26 जनवरी 2014 को गाजियाबाद के कौशांबी स्थित मॉल में किशोरी से दोस्त ने रेप किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed