फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangrape in Delhi

घुमाने के बहाने बनाया बंधक, 10 दिन तक गैंगरेप

Fri, 07 Mar 2014 08:31 AM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
Gangrape in Delhi

दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने दोस्त और उसके दो साथियों पर गैंग रेप का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद बेगमपुर थाने की पुलिस ने गैंगरेप व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ बेगमपुर इलाके में रहती है। गत 25 फरवरी को वह घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद उसके परिजनों ने बेगमपुर थाने में किशोरी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन

10 दिनों तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Gangrape in Delhi

पुलिस ने अगवा किए जाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच 4 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि जनकपुरी इलाके में एक किशोरी लावारिस हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि उसके घर के कुछ दूरी पर एक लड़का रहता है, जिसके साथ उसकी दोस्ती है। 25 फरवरी को लड़का उसे घुमाने के बहाने अपने साथ एक दोस्त के घर ले गया। जहां पहले से ही दो अन्य युवक मौजूद थे। तीनों ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ गैंगरेप किया।

उसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक  आरोपी की पहचान कर ली गई है, वह नाबालिग हो सकता है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed