फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang war in delhi between betting men

सट्टा रैकेट के वर्चस्व को लेकर गैंगवार, सीसीटीवी में कैद हुई शूट आउट

Sat, 25 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
gang war in delhi between betting men

प्रीत विहार स्थित वी3एस मॉल के पास बृहस्पतिवार देर रात दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गयी। उसे तीन गोली लगी। आशंका है कि दूसरे पक्ष के एक युवक भी गोलीबारी में घायल हुआ लेकिन उसके सहयोगी उसे जख्मी हालत में ले जाने में कामयाब हो गये।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त विशाल सूरी(28) के रूप में हुई है। अभी तक की जांच में क्रिकेट के सट्टे को लेकर विवाद में दोनों गुटों के बीच गोलीबारी की बात सामने आयी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की पहचान निशांत उर्फ नोनी (25) के रूप में हुई है। प्रीत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विशाल उत्तम नगर इलाके में रहता था। विशाल शास्त्री नगर गीता कालोनी में रहने वाले अपने ताऊ सुभाष सूरी के पास आता जाता था। विशाल रानी गार्डन इलाके में क्रिकेट सट्टा रैकेट चलाता था। बृहस्पतिवार रात करीब पौने दो बजे विशाल अपने तीन दोस्तों के साथ वी3एस मॉल के पास एक रेस्टोरेंट में परांठा खाने के लिए आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल के तीनों दोस्त परांठा लाने के लिए रेस्टोरेंट में चले गये। जबकि विशाल कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर की एक कार वहां आकर रूकी। उसमें निशांत अपने दो दोस्तों के साथ मौजूद था। तीनों कार से उतर कर विशाल के पास आए और उससे झगड़ा करने लगे। उसके बाद निशांत व उसके दोस्तों ने विशाल को कार से खींचकर कुछ दूर ले गये और उसपर कई राउंड गोली चला दी।

गोलियों की आवाज सुनकर विशाल के दोस्त वहां पहुंचे और उनलोगों ने निशांत व उसके दोस्तों पर दो तीन राउंड गोली चलाई। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में निशांत का एक दोस्त भी जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देकर निशांत व उसके दोस्त वहां से फरार हो गये।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विशाल को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल के सिर और हाथ पैर में तीन गोलियां लगी थी। जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि विशाल और निशांत पर लूटपाट और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों के बीच चल रहा है झगड़ा 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि विशाल और निशांत का रानी गार्डन में सट्टे का कारोबार है। कारोबार को बढ़ाने को लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा है। इलाके में वर्चस्व को लेकर कुछ दिन पहले भी निशांत ने इलाके में गोली चलाकर सनसनी फैला दी थी।

बृहस्पतिवार शाम भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। रात में विशाल निशांत की तलाश में उसके घर गया था। बताया जा रहा है कि निशांत और उसके दोस्त विशाल का पीछा करते हुए वी3एस मॉल पहुंचे और गोलीबारी को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है और फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।  


विशाल के ताऊ भाजपा से जुड़े हैं 
पुलिस की जांच के दौरान विशाल के भाजपा के सक्रिय सदस्य होने की जानकारी मिली थी। लेकिन बताया जा रहा है कि विशाल भाजपा का सदस्य नहीं है बल्कि उसके ताऊ भाजपा से जुड़े हैं। विशाल के माता-पिता की मौत हो चुकी है। ताऊ सुभाष ने ही उसका लालन पालन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed