जंगल में महिला से 8 घंटे तक हैवानियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा की जेवर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो लोगों ने एक महिला का अपरहण कर जंगल में उसे बंधक बनाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
करीब आठ घंटे बाद आरोपियों ने महिला को कस्बे के बाहर फेंका और फरार हो गए।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।
रात 3 बजे तक किया गैंगरेप
जानकारी के मुताबिक जेवर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की पत्नी मंगलवार रात को कुछ सामान लेने के लिए गांव के बाहर स्थित दुकान पर गई थी।
सामान लेकर वापस लौटते समय एक बाइक पर दो लोग आए और रास्ते से उसका अपहरण करके जंगल की ओर ले गए। वहां पर महिला को दोनों ने बंधक बनाया और उसके साथ बारी-बारी से मुंह काला किया।
करीब आठ घंटे तक आरोपी महिला का उत्पीड़न करते रहे और तड़के करीब तीन बजे उसे कस्बे के बाहर फेंककर फरार हो गए। उधर, रातभर महिला के परिजन उसकी तलाश करते रहे।
एक गिरफ्तार दूसरे की तलाश
तड़के करीब साढे़ तीन बजे महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित महिला को कोतवाली लेकर पहुंचा और दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया।
आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की तो एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।