फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang rape with policeman's daughter in moving car.

दिल्ली: सिपाही की बेटी से चलती कार में गैंगरेप

Thu, 18 Sep 2014 01:22 AM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
gang rape with policeman's daughter in moving car.

दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र में दो परिचितों ने चलती कार में युवती से गैंगरेप किया। आरोपियों ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के पास फेंककर फरार हो गए। उसे एम्स ले जाया गया।

विज्ञापन


मेडिकल जांच में युवती से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा के अनुसार, पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर बुधवार दोपहर आरोपी माइकल व जॉनी को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक उनसे पूछताछ होती रही।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जमुना पार इलाके की रहने वाली 25 वर्षीय युवती के पिता दिल्ली पुलिस में थे। उनका देहांत हो चुका है। युवती की मां जमुना पार इलाके में ही रहती है। बताया गया कि मंगलवार रात दो परिचितों ने युवती को बुलाया। वे उसे कार में बैठाकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्त-व्यस्त थे युवती के कपड़े

gang rape with policeman's daughter in moving car.

आरोप है कि दोनों ने धोखे से युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और इसके बाद चलती कार में गैंगरेप किया। रात करीब 1:30 बजे युवती को नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के पास फेंककर आरोपी फरार हो गए।

बेसुध युवती को देखकर एक ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। हालांकि पुलिस उपायुक्त का कहना है कि युवती के कपड़े ठीक थे। पुलिस युवती को एम्स ले गई।

पुलिस इस वारदात को कुछ दिन पहले हौजखास इलाके में चलती कार में महिला से गैंगरेप से जोड़कर तफ्तीश कर रही है। अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हैं। बताया गया है कि कुछ महीने से युवती मां से अलग एक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed