{"_id":"012806957e1d914f79084ebc6fd755c5","slug":"gang-rape-with-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल की मासूम को अगवाकर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 साल की मासूम को अगवाकर गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 09 Apr 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में चार युवकों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 4 अप्रैल की शाम उसकी 14 वर्षीय बेटी पशुओं के लिए खेतों से चारा लेने गई थी।
यह भी पढ़ें:किसने मारा नगमा को, ससुर या देवर?
विज्ञापन
वहां पहले से मौजूद गांव के महेंद्र, रमेश, राजेश तथा मुकेश ने उसे अपनी गाड़ी में जबरन उठाकर सोहना के एक गांव में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे लावारिस हालत में सोहना बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। लड़की के परिजनों को सूचना मिलने पर वे सोहना बस स्टैंड पहुंचे। वहां पीड़िता ने परिजनों को सच्चाई बताई।
पुलिस जांच करने वाली एएसआई विनीता देवी ने बताया कि लड़की के बयान पर आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366 व 376 डी के तहत मामला दर्ज किया है।