फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang rape with asom women by auto drivers in delhi

दिल्ली फिर शर्मसार: बेटी के सामने असम की महिला से ऑटो चालकों ने किया गैंगरेप

Sun, 11 Sep 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
gang rape with asom women by auto drivers in delhi

दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। असम की रहने वाली एक महिला को आनंद विहार रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने दो ऑटो चालकों ने लक्ष्मी नगर में दो साल की बेटी के सामने महिला के साथ गैंगरेप किया। किसी तरह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवायी।

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल ऑटो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार तड़के की है।
विज्ञापन


21 वर्षीय महिला अपनी दो साल की बेटी के साथ लुधियाना से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से उसे लखनऊ जाना था। ट्रेन के बारे में पता नहीं होने पर उसने ऑटो वाले से इस बाबत पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ऑटो चालक ने उसे बताया कि आनंद विहार से लखनऊ जाने वाली ट्रेन मिलेगी। इसके बाद महिला और उसकी दो साल की बेटी को ऑटो में बिठाकर चालक आनंद विहार रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गया।

नहीं मिले ड्राइविंग लाइसेंस 

gang rape with asom women by auto drivers in delhi

जबकि एक अन्य ऑटो चालक उनके पीछे पीछे अपनी ऑटो से चल दिया। लक्ष्मी नगर पुश्ता रोड पर दोनों चालकों ने ऑटो रोक दिया और महिला को डरा धमका जंगल में ले गए। वहां दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर मामले की शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पूछताछ कर आरोपी ऑटो चालकों अभिषेक और प्रदीप की पहचान की और उन्हें  गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए दोनों ऑटो चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं थे। दोनों कानून का उल्लंघन कर ठेके पर ऑटो चला रहे थे। दोनों रात में ही ऑटो चलाते थे। पुलिस के मुताबिक ऑटो के कागजात हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य वारदातों में शामिल होने की जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed