फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang rape with a woman on railway track.

बेटी को ढूंढ़ने निकली महिला से गैंगरेप

Thu, 02 Oct 2014 09:02 AM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
gang rape with a woman on railway track.

शाहदरा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट व बदसलूकी की। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट करने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला सुप्रिया(30, बदला हुआ नाम) पति व चार बेटियों के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी, मानसरोवर पार्क में रहती है। पति-पत्नी दोनों एक ही फैक्टरी में काम करते हैं। सुप्रिया पति व बच्चों के साथ मंगलवार रात बिहार जा रही थी और शाहदरा रेलवे स्टेशन पहुंची थी।
विज्ञापन


रात को उसकी एक बच्ची गायब हो गई। बच्ची को ढूंढते-ढूंढते रेलवे प्लेटफार्म से दूर चली गई। महिला का आरोप है कि यहां पर दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और धमका कर शामली रेलवे ट्रैक के पास ले गए। यहां पर आरोपियों ने पहले मारपीट की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के चुंगल से छूटकर महिला किसी तरह अपने पति के पास पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस को बुधवार शाम तक आरोपियों के बार में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

55 साल के अधेड़ ने मासूम से किया दुष्कर्म

gang rape with a woman on railway track.

बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में 55 वर्षीय शख्स ने पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। समयपुर बादली थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बच्ची समयपुर बादली इलाके में रहती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। आरोपी शमशेर बच्ची के पड़ोस में रहता है। वह बच्ची को रोज खिलाने के लिए अपने कमरे पर ले जाता था।

मंगलवार को भी वह बच्ची को अपने कमरे पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। लहूलुहान अवस्था में बच्ची अपने घर पहुंची। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed