फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang rape with a girl in Ashoka Hotel parking near PM residence

पीएम आवास के पास होटल की पार्किंग मे युवती से गैंगरेप

Sat, 21 Jun 2014 08:52 AM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with a girl in Ashoka Hotel parking near PM residence

प्रधानमंत्री के आवास पास स्थित अशोका होटल की पार्किंग में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती से गैंगरेप के बाद उसे धमकाया और किसी को कुछ नहीं बताने की बात कही।

विज्ञापन


एक आरोपी ने कहा कि अगर वह किसी से यह बात नहीं बताती है तो उसे नौकरी दिलवा देगा। हालांकि युवती ने मामले की शिकायत चाणक्यपुरी थाने में कर दी है और पुलिस ने गैंगरेप का मामला भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को युवती के कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान हो गए हैं। नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गैंगरेप का मामला दर्ज होने और 164 के बयान होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग में कार खड़ी कर किया गैंगरेप

Gang rape with a girl in Ashoka Hotel parking near PM residence

पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय युवती शिया (बदला हुआ नाम) गाजियाबाद की रहने वाली है। युवती ने शुक्रवार को चाणक्यपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह हिंडन विहार गाजियाबाद निवासी पांचाल व उसके दोस्त मोनिल को जानती थी।

ये लोग उसे नौकरी दिलाने की झांसा दे रहे थे। युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी नौकरी दिलाने की बात कहकर 25 अप्रैल को उसे दिल्ली लेकर आए।

यहां पर अशोका होटल की पार्किंग में गाड़ी में उसे पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसे पता लगा कि आरोपियों से उसके साथ गैंगरेप किया है।

आईएसबीटी के पास भी कार रोककर किया रेप

Gang rape with a girl in Ashoka Hotel parking near PM residence

युवती का ये भी आरोप है कि आरोपी तीन जून को उसे फिर दिल्ली लेकर आए और आईएसबीटी के पास गाड़ी में फिर गैंगरेप लिया। इसके बाद खुदकुशी करने के विचार उसके मन में आने लगे। युवती का कहना है कि वह काफी डर गई थी।

युवती की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 डी(गैंगरेप) और 328 (नशीला पदार्थ पिलाना) केतहत मामला दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की तफ्तीश के बाद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पांचाल का लोहे का व्यवसाय है, जबकि मोनिल प्रॉपर्टी डीलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed