फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang rape with 2 jharkhand girls in delhi

'नशीली कोल्ड ड्रिंक' पिलाकर किया गैंगरेप

Tue, 10 Jun 2014 12:16 PM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with 2 jharkhand girls in delhi

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में झारखंड की दो छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़, हरियाणा निवासी राजकुमार उर्फ राजू (38), बिहार निवासी मोहम्मद नौशाद (34), मोहम्मद नजीर उर्फ राजू उर्फ पउवा (26) और पश्चिम बंगाल निवासी दुलाल खान (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी ऑटों में युवतियों को बैठाकर भजनपुरा के एक कमरे में लाए थे। जहां इन लोगों ने छात्राओं के साथ गैंगरेप किया।

गैंगरेप के बाद सड़क पर फेंककर भागे

Gang rape with 2 jharkhand girls in delhi

वारदात के बाद बदमाशों ने युवतियों को नशे की हालत में अलग-अलग जगहों पर छोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से छात्राओं के मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वीवी चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 2:30 बजे भजनपुरा थाने के एक बीट कांस्टेबल को गामड़ी इलाके में नशे की हालत में एक युवती मिली थी।

जीटीबी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। इसी तरह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे न्यू उस्मानपुर से युवती नशे की हालत में मिली थी। उसके साथ भी दुष्कर्म हुआ था।

होश आने पर युवतियों के होश उड़े

Gang rape with 2 jharkhand girls in delhi

होश आने पर युवतियों ने बताया कि वह ट्रेन पकड़ने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। टिकट कन्फर्म नहीं होने पर वह ट्रेन में सवार नहीं हो पाईं।

स्टेशन पर उन्हें राजू नाम का एक युवक मिला। जिसने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दूसरी ट्रेन पकड़वाने का आश्वासन दिया। दोनों उसकी बातों में आ गईं।

राजू ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन से एक ऑटो लिया। रास्ते में कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उन्हें होश नहीं रहा। मामले की छानबीन के लिए 32 टीमें बनाई गई थीं। दोनों युवतियों ने गुड़गांव की एक संस्था से ग्रेजुएशन किया था।

विज्ञापन

कोल्डड्रिंक में मिलाई थी 10 नंबर की गोली

Gang rape with 2 jharkhand girls in delhi

नजीर उर्फ राजू ने पुलिस को बताया कि उसका गैंग जहरखुरानी की वारदात को अंजाम देता है। घटना वाली रात वह दोनों युवतियों को झांसा देकर वह स्टेशन से बाहर ले आया।

बाहर उसके साथी ऑटो लेकर इंतजार कर रहे थे। उसी ऑटो में उन्हें बिठा लिया गया।

कोल्ड ड्रिंक में 10 नंबर की गोली डालकर दोनों को पिला दिया। बेहोश होने के बाद उन्हें भजनपुरा स्थित नौशाद के किराए के कमरे पर ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed