फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   gang rape of a women in faridabad

पति की मौजूदगी में पत्नी को बेहोश कर पड़ोसियो ने किया गैंगरेप

Sat, 06 Aug 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
gang rape of a women in faridabad

सूरजकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाली छह बच्चों की मां को बेहोशी की दवा सुंघा कर दो पड़ोसियों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म करने से पहले पीड़िता के पति को भी बेहोश कर दिया था। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो रहे थे। वह अपने छह बच्चों के साथ कमरे में लेटी थी जबकि पति बाहर बरामदे में चारपाई डाल कर लेटा था।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाला इमामुल और रामनिवास उर्फ पंडित उसके कमरे में घुस आए। इन दोनों के आने पर महिला की आंख खुल गई। वह शोर मचाती इससे पहले दोनों ने उसके मुंह पर एक कपड़ा डाल दिया। वह बेसुध हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने हिलाया तो टूटी बेहोशी

gang rape of a women in faridabad

पीड़िता के मुताबिक इसके बाद इन दोनों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक उसे इतना होश था कि उसके साथ क्या हो रहा है वह समझ पा रही थी लेकिन उसमें विरोध करने की ताकत नहीं थी।

इसके बाद वह बेहोश हो गई। सुबह करीब आठ बजे पांच साल की बच्ची ने हिलाया तो पीड़िता की बेहोशी टूटी। पीड़िता के मुताबिक जब वह होश में आई तो उसके शरीर पर एक भी वस्त्र नहीं थी।

कपड़े पहन कर वह पति को आपबीती बताने बाहर निकली तो वह भी चारपाई पर बेहोश पड़ा था। पानी के छींटे डाल कर पति को होश में लाई और घटना की जानकारी दी। एससचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed