फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang rape in Delhi, Noida, Faridabad

युगांडा की महिला से गैंगरेप, दो अन्य से रेप

Sun, 22 Jun 2014 05:16 AM IST
Updated Sun, 22 Jun 2014 05:16 AM IST
विज्ञापन
Gang rape in Delhi, Noida, Faridabad

दिल्ली के द्वारका नॉर्थ थाना क्षेत्र में युगांडा मूल की 30 वर्षीय महिला को कार में अगवा कर गैंगरेप व लूट का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित को सुनसान जगह पर छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर शनिवार शाम नजफगढ़ निवासी दोनों आरोपियों-दिनेश और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला डाबड़ी इलाके में रहती है। 18 जून की शाम वह किसी काम से जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर आई थी।
विज्ञापन


लौटते समय एक कार महिला के पास आकर रुकी। एक युवक कार से उतरा और महिला को गाड़ी में खींच लिया। महिला के मुताबिक कार में दो लोग सवार थे। दोनों उसे लेकर द्वॉरका नॉर्थ इलाके के एक फ्लैट में ले गए और वहां उससे गैंगरेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने दर्ज करया पत्नी से रेप का मुकदमा

Gang rape in Delhi, Noida, Faridabad

नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पति ने थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी ननकीलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से बरेली की रहने वाली महिला अपने पति के साथ गांव में किराए के मकान में रहती है। शुक्रवार रात महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला ननकीलाल जबरन घर में घुस आया और दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया।

पति के घर वापस आने पर पीड़िता ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

खेत में ले जाकर रेप

Gang rape in Delhi, Noida, Faridabad

फरीदाबाद के थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि  उसके घर के पास रवि नाम के युवक की मोबाइल की दुकान है। वह अक्सर रवि की दुकान पर मोबाइल ठीक कराने के लिए जाती थी।

इसके कारण उसकी रवि से बातचीत शुरू हो गई। शुक्रवार को रवि ने उसे सिटी पार्क में बुलाया था। वहां पर रवि व उसका दोस्त अमित खड़े थे। रवि ने उसे घुमाने के बहाने अपनी बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद वह उसे पलवल की ओर ले गया। रास्ते में रवि का दोस्त जगदीश व दो अन्य लोग मिल गए।

रास्ते में एक खेत के पास रवि ने बाइक रोक दी। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके दोस्त अमित, जगदीश खेत के बाहर पहरेदारी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed