फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang rape charges on four boys with a student in delhi

सहेली के चार दोस्तों ने किया छात्रा से गैंगरेप

Wed, 25 Jun 2014 01:44 AM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
gang rape charges on four boys with a student in delhi

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में नौवीं कक्षा की एक छात्रा से गैंगरेप किया गया। मॉल में घूमने के दौरान उसकी सहेली के एक दोस्त ने पीड़िता को नशीली कोल ड्रिंक पिलाई।

विज्ञापन


इसके बाद नशा होने पर घर छोड़ने के बहाने उसके तीन दोस्त द्वारका के एक फ्लैट में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

अगले दिन किसी तरह घर पहुंचने के बाद परिजनों के साथ राजौरी गार्डन थाना पहुंचकर पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

सहेली के साथ गई थी मॉल घूमने

gang rape charges on four boys with a student in delhi

17 वर्षीय छात्रा परिजनों के साथ उत्तम नगर इलाके में रहती है। गत 22 जून की रात छात्रा सहेली के साथ राजौरी गार्डन स्थित एक मॉल में घूमने गई।

इस दौरान सहेली उसे दूसरी मंजिल स्थित एक क्लब में ले गई, जहां उसकी मुलाकात अपने परिचित आकाश से करवाई।

इसी दौरान आकाश के तीन दोस्त साहिल, बाबर और विक्की पहुंच गए। छात्रा का आरोप है कि आकाश ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी।

क्लब, पार्क और फ्लैट में लूटी इज्जत

gang rape charges on four boys with a student in delhi

कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे नशा छाने लगा। इस दौरान आकाश ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे पार्क में ले गए।

नशे की हालत में युवकों ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर आकाश के तीन दोस्त ऑटो से द्वारका स्थित एक फ्लैट में ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

अगले दिन सुबह तीनों आरोपी उसे द्वारका इलाके में ही छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई।

विज्ञापन

सहेली की भूमिका संदिग्‍ध

gang rape charges on four boys with a student in delhi

सोमवार की शाम पीड़िता की बहन और जीजा उसे लेकर राजौरी गार्डन थाने पहुंचे और घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया।

इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद राजौरी गार्डन थाने की पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मंगलवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूरी घटना में पीड़िता की सहेली की भूमिका भी सदिग्‍ध है। आखिर क्लब में पीड़िता को ‌बीमार होते देख सहेली उसे घर वापस क्यों नहीं ले गई। और जब आकाश ने उससे क्लब में ही छेड़छाड़ की, तो उसने विरोध क्यों नहीं किया। हालांकि अभी इस पक्ष पर पुलिस की नजर नहीं गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed