फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang rape attempt with woman in greater noida

महिला से गैंगरेप की कोशिश, दो पर केस

Thu, 02 Mar 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 02 Mar 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
gang rape attempt with woman in greater noida

दादरी कोतवाली के एक गांव में दो लोगों ने घर में घुसकर महिला से गैंगरेप की कोशिश की। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी रामपाल और सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात में महिला घर में सो रही थी, तभी गांव के दो लोग महिला के घर में घुस गए। महिला के शोर मचाने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान शोर सुनकर आसपास से लोग वहां एकत्र हो गए और आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन



घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग
मोहल्ला ब्रह्मपुरी स्थित कालका मंदिर के नजदीक मंगलवार रात कार में अचानक आग लग गई। आग के कारणों  का पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि नगर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी में प्रियांक की कार घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब तीन बजे गाड़ी मेें अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलने पर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया।
विज्ञापन


खाना नहीं देने पर पति ने बुलाई पुलिस
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धूममानिकपुर में नशे में धुत व्यक्ति ने खाना नहीं देने पर पत्नी की शिकायत 100 नंबर पर कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की बात सुनी और इसके बाद नशे में धुत पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम धूममानिकपुर में विनोद शराब के नशे में धुत होकर घर पर पहुंचा। उसने पत्नी से खाना मांगा, लेकिन विनोद की हालत देख पत्नी ने उसे खाना देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed