फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang rape after kidnapping

मां-बेटी को बांधकर छह महीने तक हैवानियत

Mon, 23 Mar 2015 08:47 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
Gang rape after kidnapping
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में करीब एक साल पहले मां और बेटी का अपहरण करके दोनों को बंधक बना लिया गया। फिर आरोपियों ने महिला से करीब छह माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता किसी तरह बच्ची को लेकर भाग निकली और दनकौर पुलिस को आपबीती सुनाई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली तो अदालत के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला अपनी बेटी के साथ 12 मार्च 2014 को दनकौर स्थित बाजार जा रही थी। जब वह दनकौर के पास पहुंची तो उसके गांव के ही धर्मवीर, बिट्टू और सिकंद्राबाद के गेसूपुर निवासी अमित और उसकी सहयोगी शालू ने उनका अपहरण कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के साथ ये किया

Gang rape after kidnapping

सभी लोग उन्हें एक कार में डालकर गाजियाबाद के एक मकान में लेकर गए। वहां आरोपी महिला से करीब छह माह तक रेप करते रहे। पीड़िता के विरोध करने पर वे उसे उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी देते थे। आरोपी दिन में दो से तीन घंटे ही बच्ची को उसके साथ रहने देते थे और फिर उसे दूसरे कमरे में बंद कर देते थे। करीब छह माह तक ऐसा चलता रहा।

एक दिन किसी तरह मौका मिलने पर महिला बच्ची को लेकर आरोपियों से बच कर भाग आई। गाजियाबाद से किसी तरह मदद लेकर वह दनकौर पहुंची और परिजनों को लेकर कोतवाली गई। पुलिस ने पूरी घटना को फर्जी बताकर उन्हें भगा दिया। इसके बाद उसने सीओ, एसपी और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी।

थक-हारकर पीड़िता कोर्ट की शरण में गई। अदालत ने महिला समेत चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर सीओ अजय कुमार को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed