फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   friendship, live in partner, rape and now arrest

दोस्ती, लिव-इन पार्टनर, रेप और अब गिरफ्तारी

Sat, 15 Mar 2014 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 15 Mar 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
friendship, live in partner, rape and now arrest

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने अपने साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। सुशांतलोक थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी 25 वर्षीय एक युवती ने सुशांतलोक थाना पुलिस को बयान दिया कि वह गुड़गांव की एक निजी कंपनी में काम करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात रोहन से हुई। दोनों में दोस्ती होने के बाद बात शादी तक पहुंचने पर दोनों ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि 25 दिसंबर 2012 से 31 जनवरी 2014 के बीच युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दो महीने पहले शादी का दबाव देने पर युवक ने उसे घर से निकाल दिया। युवती का आरोप है कि अब वह किसी दूसरी लड़की के साथ शादी रचाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुशांतलोक थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed