फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   friends fraud with youth on job proposal

सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख ठगे

Sun, 28 May 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 28 May 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
friends fraud with youth on job proposal
FRAUD

उत्तराखंड में एक कंपनी संचालक द्वारा गुरुग्राम के चार दोस्तों को सिंगापुर में नौकरी दिलवाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से कर कार्रवाई करने के लिए  कहा है। लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं  किया है। चारों दोस्तों ने पीएम और सीएम से भी इसकी शिकायत की है। जबकि जांच अधिकारी का कहना है कि  जांच हो रही है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता शाहरूख खान ने बताया कि एक अखबार में विज्ञापन पढ़ा था,जिसमें लिखा था कि विदेश में नौकरी दिलवाई जाती है। तो पीड़ित ने वर्ल्ड थॉट मशीन कंपनी जो उत्तराखंड के देहरादून मे स्थित है। उसके संचालक अजीत सिंह राणा से बात कि तो उन्होंने दोस्तों को  उत्तराखंड में अपने कार्यालय बुलाया। 
विज्ञापन

वहां पर अजीत राणा ने चारों दोस्तों को  सिंगापुर भेजने और वहां पर सुपरवाइजर की नौकरी दिलवाने के लिए  16 लाख रुपये मांगे। इस पर चारों दोस्त राजी हो गए । शाहरूख खान, शाहनवाज, वसीम अहमद और साकिर हुसैन ने अजीत राणा के बताए खाते में चेक से 18 ट्रांसजेक्शन के जरिये साढ़े आठ लाख रुपये जमा कराये। जिसकी रसीद मांगने पर नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाकिर हुसैन ने बताया कि पैसे देने के बाद अजीत राणा ने न तो हमें रसीद दी और न ही वीजा संबधित कागज दिए । ज्यादा विरोध करने पर शाहरूख और शहनवाज को चेन्नई की ट्रेन टिकट देकर वहां पर एक होटल में कई दिन तक रुकवाया और धमकाने के बाद वापस भेज दिया । अजीत राणा न तो पैसे दे रहा है और फोन करने पर गाली-गलौच करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed