{"_id":"58c9778f4f1c1bdb7c32a04f","slug":"friend-shot-dead-arrested-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 16 Mar 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कोतवाली क्षेत्र के थोरा गांव में मंगलवार शाम शराब पीने के दौरान एक युवक ने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार सुबह मोहवलीपुर भट्टे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे की हालत में तमंचा लोड करते समय चली गोली दोस्त को गोली लग गई। थोरा गांव में मंगलवार शाम दिनेश सिंह (22) और रिंकू पड़ोस में ही एक घर में बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
दिनेश के परिजन का आरोप है कि रात करीब 9 बजे रिंकू ने तमंचे से दिनेश के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद दिनेश अपने घर की तरफ दौड़ा, लेकिन बीच रास्ते में ही गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस उसे जेवर के कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी रिंकू की तलाश में दबिश दी और बुधवार सुबह मोहवलीपुर भट्टे के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बता दें कि दो साल पहले बदमाशों ने दिनेश के पिता गिर्राज की घर के बाहर अहाते में सोते वक्त हत्या कर दी थी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम को रिंकू दिनेश को घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद दोनों ने शराब पी।
बताया गया है कि नशे की हालत मे रिंकू ने तमंचे से गोली चला दी, जो दिनेश को लगी। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।