फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   friend rapes stage show anchor in delhi and mumbai

स्टेज शो करने वाली युवती से दोस्त ने किया रेप!

Fri, 04 Jul 2014 11:11 PM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
friend rapes stage show anchor in delhi and mumbai

मुंबई में स्टेज शो करने वाली युवती ने दिल्ली के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जगतपुरी थाना पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया जिसमें पुष्टि होने के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, कोटला मुबारकपुर निवासी युवती ने बृहस्पतिवार को जगतपुरी थाने में दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई।

'जब भी दिल्ली आती वो संबंध बनाता था'

friend rapes stage show anchor in delhi and mumbai

युवती ने आरोप लगाया कि आराम पार्क निवासी विपुल जुनेजा (28) के साथ वह वर्ष 2012 में निजी कंपनी में काम करती थी। विपुल ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

बाद में वह नौकरी छोड़कर मुंबई में स्टेज शो करने लगी। मुंबई से दिल्ली आने के बाद भी दोनों लगातार मिलते रहे।

इस दौरान भी विपुल उसे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब विपुल पर उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिव इन पार्टनर पर रेप का आरोप

friend rapes stage show anchor in delhi and mumbai

नोएडा के एक गांव में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक युवती ने अपने साथी पर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां की 19 वर्षीय एक युवती की दो साल पहले मूलरूप से मालागढ़ बुलंदशहर निवासी जहीर से मुलाकात हुई थी। जहीर नगला नगली गांव में मीट का कारोबारी है।

दोस्ती गहरी होने के कुछ दिन बाद ही दोनों नगला नगली गांव में ही किराए पर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

विज्ञापन

परिवारवालों को मारने की धमकी देकर रेप

friend rapes stage show anchor in delhi and mumbai

युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान करीब डेढ़ साल तक जहीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

वहीं, पीड़ित के माता-पिता व अन्य परिजनों को जान से मार डालने का डर दिखाकर आरोपी लगातार उससे साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती ने शिकायत दी कि आरोपी जहीर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। गुरुवार को जहीर बाहर गया था।

इसी दौरान वह मौका पाते ही भाग निकली और परिजनों के साथ मिलकर इसकी शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस से की। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी जहीर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed