दोस्त ने नर्स से किया कई बार रेप
आज के समय में एक महिला अपने दोस्तों पर भी भरोसा नहीं कर सकती और न ही किसी वादे पर। ऐसा लगता है कि दोस्ती केवल नाम के लिए रह गई है।
मौका मिलते ही कोई भी आपका फायदा उठा सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवती जो नर्स है उसने अपने दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
उसका दोस्त अकाउंटेंट है और दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ रह रहे थे। उसने अपने साथी पर एक बार नहीं कई बार रेप का आरोप लगाया है।
शादी के नाम पर किया कई बार रेप
गुड़गांव में रह रही पंजाब की एक युवती ने अपने साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पेशे से नर्स मूल रूप से पंजाब की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी
शिकायत में कहा कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात लखनऊ निवासी मुकेश ठाकुर
से हुई थी। वह एक कंपनी में एकाउंटेट है। बाद में दोनों में गहरी दोस्ती हो
गई। मुकेश ने उसे अपने साथ रखने की बात कही और दोनों साथ रहने लगे।
इस
दौरान मुकेश ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब
उसने मुकेश पर शादी का दबाव बनाया तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। मामले की
जांच कर रहे एसआई जगदेव ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है,
जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।