{"_id":"5d423efc8ebc3e6cf60c8604","slug":"friend-killed-with-stone-for-not-giving-rupees-ten-for-booze","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए दस रुपये नहीं देने पर कर दी दोस्त की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब के लिए दस रुपये नहीं देने पर कर दी दोस्त की हत्या
Thu, 01 Aug 2019 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष प्लेस इलाके में शराब के लिए दस रुपये नही देने पर दो लोगों ने एक व्यक्ति की पत्थर से वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त चंद्रभान उर्फ चंदू (43) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह चंदू का शव संदेश पार्क में अद्र्धनग्न अवस्था में मिला। परिजनों ने चंदू के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी गिरिराज (53) और पूरन (40) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दस रुपये न देने पर हत्या की बात का खुलासा किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चंद्रभान अपने परिवार के साथ जेजे कालोनी, शकूरपुर में रहता था। इसके परिवार में बड़ा भाई प्रभु दयाल, बहन गीता व अन्य सदस्य हैं। प्रभु दयाल कपड़े बेचता है, जबकि चंदू रिक्शा चलाता था। गीता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात को गिरिराज व पूरन चंदू को शराब पीने की बात कर बुलाकर ले गए थे। परिवार ने उसे जाने से रोका भी था।
विज्ञापन
इसके बाद रात को वह वापस नही लौटा। सुबह करीब 8.15 बजे उसकी पार्क में लाश मिली तो हत्या का पता चला। शव के पास खून से सना एक पत्थर भी बरामद हुआ। गीता के बयान पर पुलिस ने दोनों दोस्तों को पकड़ा तो हत्या की वजहों का पता चला। आरोपियों ने बताया कि शराब की बोतल लाने में दस रुपये कम थे।
उन्होंने चंदू से रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। इनका इसी बात पर झगड़ा हुआ तो आरोपियों ने उसकी पत्थर से वारकर हत्या कर दी। बाद में वह फरार हो गए। सुभाष प्लेस थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।