फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraudulent with former IFS officer

साइबर ठगों ने पूर्व IFS अधिकारी से 48 हजार ठगे

Fri, 11 Jul 2014 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 11 Jul 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
fraudulent with former IFS officer

साइबर ठगों ने पूर्व आईएफएस अधिकारी और बेलारूस में राजदूत रहे तारा सिंह से 48 हजार रुपये ठग लिए। तारा सिंह ने नोएडा सेक्टर-20 स्थित साइबर सेल में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-15ए स्थित मकान नं 286 में पूर्व आईएफएस अधिकारी तारा सिंह रहते हैं। उन्होंने अपने पुत्र-पुत्री की शादी के लिए शादी डॉट कॉम पर एक प्रोफाइल बनाया था। इसके माध्यम से अपने को यूके का बताने वाले प्रवीण सिंह एंथोनी से उनका संपर्क हुआ।
विज्ञापन


प्रवीण ने उनसे बताया कि वह एक-दो दिनों में ही उनकी बेटी की शादी के सिलसिले में नोएडा आकर उनसे मुलाकात करेगा। इसी दौरान 13 दिसंबर 2013 को उनके पास अर्चना सिंह का फोन आया कि प्रवीण को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नौकरी के बहाने कराते थे देह व्यापार, मिली सजा

उनके पास से 2.7 लाख पाउंड मिले हैं। अगर आप उन्हें छुड़ाना चाहते हैं तो इसकी पेनाल्टी के रूप में 48 हजार रुपये स्टेट बैंक में आलिया सूमी के अकाउंट में जमा करा दें। उन्होंने तुरंत नेट बैंकिंग के जरिये 48 हजार रुपये जमा करा दिए।


अगले दिन वह इंतजार करते रहे लेकिन प्रवीण उनके घर नहीं पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अर्चना को फोन किया तो उसने बताया कि हरियाणा की कोर्ट ने प्रवीण को नहीं छोड़ा है। अब वह एक लाख दस हजार रुपये और पेनाल्टी भरेंगे तब वे छूट पाएंगे। तब तारा सिंह को ठगे जाने का अहसास हुआ।

इसके बाद से सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए। कई बार फोन करने के बाद भी संपर्क न होने पर तारा सिंह ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-20 स्थित साइबर सेल को इसकी शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed