{"_id":"744fd5f6ec57ab5bd7859e2e94dff926","slug":"fraudulent-with-bank-in-the-name-of-bmw","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन पर खरीदी बीएमडब्ल्यू बेचकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन पर खरीदी बीएमडब्ल्यू बेचकर फरार
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 08 Jun 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में दिल्ली के एक दंपति ने बैंक से लोन लेकर बीएमडब्ल्यू गाड़ी खरीदी और वे बेचकर फरार हो गए।
कार बेचने के लिए उन्होंने बैंक की फर्जी एनओसी तैयार कर उसे रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी में पेश किया। दिल्ली पुलिस में दर्ज मामला सही पाए जाने के बाद अब गुड़गांव पुलिस जांच में जुट गई है।
19 नवंबर 2010 को दिल्ली के विज्ञान लोक निवासी संजीव दीक्षित ने केनरा बैंक की कड़कड़डूमा ब्रांच से बीएमडब्ल्यू गाड़ी खरीदने के नाम पर 37.50 लाख रुपये का लोन लिया।
यह भी पढ़े: 500 की गड्डी दिखाकर महिला को ठगा
विज्ञापन
कागजात पूरे करने के बाद अपनी पत्नी शीतल को गारंटर बनाकर लोन पास करवा लिया। लोन के रकम से गुड़गांव से बीएमडब्ल्यू गाड़ी खरीदी।
कुछ समय बाद डीएलएफ फेज चार में रहने वाले राहुल शर्मा को गाड़ी बेच भी दी। गुड़गांव रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी में बैंक की फर्जी एनओसी दिखा राहुल के नाम गाड़ी ट्रांसफर करवा लाखों लेकर चंपत हो गए।
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब बैंक मैनेजर रोशनलाल ने आनंद विहार थाना पुलिस में शिकायत देते हुए दंपति के खिलाफ लोन की राशि नहीं चुकाने का मामला दर्ज कराया।
पूरा मामला खुलने के बाद दिल्ली पुलिस ने गुड़गांव पुलिस को मामला सौंप दिया है। सिटी थाना पुलिस के ईएएसआई अरविंद कुमार ने बताया कि बैंक अकाउंट के आधार पर उनकी व्यक्तिगत जानकारी जुटाई जा रही है।