{"_id":"572b4f0e4f1c1b22175cdb4b","slug":"fraud-woman-doctor-three-and-half-lakh-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से ठगे साढ़े तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से ठगे साढ़े तीन लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 05 May 2016 07:20 PM IST
सार
- गुड़गांव के नामी अस्पताल में कार्यरत है डॉक्टर
- अश्लील फोटो पब्लिक डोमेन में डालने की धमकी देकर ऐंठता था पैसे
- उड़ीसा पुलिस की मदद से भुवनेश्वर में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ठगी करने वाला मास्टर माइंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारह साल पहले पति से तलाक ले चुकी महिला डॉक्टर को सिंपली मैरी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल डालना काफी मंहगा पड़ गया। भुवनेश्वर निवासी युवक ने खुद को एनआरआई बताकर उसे शादी का झंासा देता रहा। बाद में अश्लील तस्वीर लेकर उससे साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
डीएलएफ फेज-1 निवासी महिला डॉक्टर मोहनी (बदला हुआ नाम) ने साइबर सेल को बताया कि उसका 12 साल पहले तलाक हुआ था और15 साल का बेटा भी है। बुजुर्ग माता की जिद पर उसने अपनी शादी के लिए प्रोफाइल सिंपली मैरी डॉट कॉम पर डाला था।
विज्ञापन
जहां पर उसकी दोस्ती शक्ति अरोड़ा नाम के युवक से हुई। उसने खुद को हिमाचल का होने के साथ एनआरआई बताया। साथ में दो बहनों के विदेश में रहने की बात कही। महिला ने पुलिस को बताया कि वाट्सऐप पर चैटिंग के दौरान उसने महिला की अंतरंग तस्वीर मंगा ली।
विज्ञापन
इसके बाद से उसे ब्लैक मेल करता रहा। कभी बंगलूरू में पर्स खो जाने की बात करता तो कभी सीबीआई को घूस देने के नाम पर पैसा मंागता था। उसके पास अश्लील तस्वीर होने के कारण महिला डॉक्टर ने उसके दिए हुए खाते में अलग-अलग समय पर साढ़े तीन लाख रुपये डाल चुकी थी।
साइबर सेल प्रभारी सुधीर कुमार के अनुसार मामले की छानबीन के बाद भुवनेश्वर के रहने वाले शक्ति दत्ता संबल, सौरभ प्रकाश नायक व गौत्तम माहराना को चिन्हित किया। महिला थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद गुड़गांव पुलिस ने उड़ीसा पुलिस के साथ मिलकर भुवनेश्वर के एक होटल में छापेमारी की। जहां से तीनों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुड़गांव आ रही है।
प्रॉपर्टी विवाद से परेशान थी महिला
दो दिन पहले साइबर सेल में अपना दुखड़ा सुनाने महिला डॉक्टर आई थी। उसने पुलिस को बताया कि वह 12 साल से अपने बेटे को लेकर अपने माता-पिता के साथ रह रही है। उसका भाई भी प्रॉपर्टी को लेकर परेशान करता है। उसने कहा कि वह इस कदर परेशान हो गई है कि मर जाना बेहतर समझती है।
बेटे के स्कूल में सीडी भेजने की दी धमकी
महिला डॉक्टर का बेटा शहर के एक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता है। शक्ति अरोड़ा ने उसे इस बात की धमकी दी थी कि यदि दो बजे तक उसके बताए बैंक खाते में दो लाख नहीं डलवाया तो वह अश्लील तस्वीर वाली सीडी बेटे के स्कूल में कोरियर कर देगा।
इसके बाद मामला गंभीर होने के बाद गुड़गांव पुलिस ने उड़ीसा पुलिस से संपर्क किया। फिर हवाई जहाज से पुलिस को भुवनेश्वर भेजा गया।