{"_id":"590f49024f1c1b3a54850dd1","slug":"fraud-with-woman-in-delhi-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने नौकरी का झांसा देकर कई युवकों को ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने नौकरी का झांसा देकर कई युवकों को ठगा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 May 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
‘एस’ फैक्टर कर सकता है खाता खाली
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ कैंपस इलाके में अदालत में नौकरी लगवाने के नाम पर कई युवकों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप एक महिला पर है जिसने खुद को कोर्ट की कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार धीरज कुमार (21) अपने परिजनों के साथ शास्त्री मार्केट साउथ मोतीबाग में रहता है। वह नौकरी की तलाश कर रहा है। उसके पिता पेशे से ऑटो चालक हैं। गत 20 मार्च 2017 को उसके पिता ऑटो में एक महिला को लेकर जा रहे थे। बातचीत के दौरान महिला ने खुद को अदालत में लीगल एडवाइजर के पद पर कार्यरत होने की बात कही। महिला ने बताया कि वह लोगों को अदालत में नौकरी दिलवाती है। ऑटो चालक ने महिला का अपने बेटे धीरज से बात कराई।
विज्ञापन
महिला ने कहा कि नौकरी के एवज में तीन लाख रुपये देने होंगे, नौकरी से पहले डेढ़ लाख और फिर नौकरी लग जाने के बाद डेढ़ लाख। धीरज महिला की बातों में आ गया। धीरज ने अपने दोस्तों को भी यह बात बताकर सभी को रुपये देने के लिए राजी कर लिया। धीरज व उसके दोस्तों सुशील, सुनील, सचिन और दीपक ने महिला को कुल 8.41 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
पीड़ितों के मुताबिक रुपये मिलने के बाद महिला उन लोगों को किसी न किसी बहाने से टालती रही। एक दिन पीड़ित महिला के कार्यालय पर पहुंचे तो वह बंद था। साथ ही महिला का फोन नंबर भी बंद आ रहा था। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ितों ने साउथ कैंपस थाने में महिला के खिलाफ ठगी की शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।