{"_id":"579de02c4f1c1b5a7b2b88c5","slug":"fraud-with-magic-pen-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक पेन से चेक कैंसल करवाए, 2.60 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक पेन से चेक कैंसल करवाए, 2.60 लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 31 Jul 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालू खाते की ओवर ड्राफ्ट लिमिट बढ़ाने और कम ब्याज दर पर कर्ज का झांसा देकर ठगों ने कारोबारी रामकिशोर गर्ग निवासी संजय कॉलोनी से छह कैंसल चेक ले लिए। इन चेकों को मैजिक पेन से कैंसल करवाया था।
विज्ञापन
उन कैंसल चेक में राशि भरकर ठगों ने 2.60 लाख रुपये का भुगतान करा लिया। संजय कॉलोनी चौकी और बल्लभगढ़ पुलिस ने एक दूसरे का कार्यक्षेत्र बताकर पीड़ित को वापस कर दिया। पीड़ित ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर केस दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
रामकिशोर गर्ग बीडी पॉलीमर नाम की कंपनी चलाते हैं। उनके मुताबिक, 2 जुलाई को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम संदीप और खुद को उनके बैंक की गुड़गांव शाखा का इंचार्ज बताया। संदीप ने उनसे खाते की ओवर ड्राफ्ट लिमिट बढ़वाने को कहा।
विज्ञापन
कम कर्ज दर पर ब्याज का झांसा देकर उन्हें ओवर ड्राफ्ट लिमिट बढ़वाने को राजी कर लिया। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को उनके पास एक युवक आया, जिसने खुद को उनके बैंक का कर्मचारी बताया। उसने दस्तावेज तैयार करने के नाम पर रामकिशोर से छह कैंसल चेक मांगे।
रामकिशोर के मुताबिक, उन्होंने दो चेक ही कैंसल किए थे, बाकी चार चेक उस युवक ने लेकर अपने हाथ से कैंसल कर दिए। 5 जुलाई को राकेश नाम का युवक बल्लभगढ़ स्थित बैंक शाखा में पहुुंचा और उस चेक पर 2.60 लाख रुपये का भुगतान कर ले गया।
रामकिशोर के मुताबिक, इतनी बड़ी राशि देने से पहले बैंक कर्मियों ने युवक से पैन कार्ड आदि की मांग नहीं की। भुगतान लेने वाले युवक ने बैंक में राकेश नाम का ड्राइविंग लाइसेंस पहचान के रूप में प्रस्तुत किया था। उनका आरोप है कि पुलिस ने शिकायत नहीं दर्ज की, इसलिए उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई।