फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with husband wife on sheila dixit

शीला दीक्षित की कार बताकर पति-पत्नी से ठगी

Wed, 13 Aug 2014 11:47 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
fraud with husband wife on sheila dixit

नोएडा में कुछ आरोपियों ने शीला दीक्षित की कार बताकर सेक्टर-37 से लिफ्ट देकर दंपति से नगदी और जेवर ठग लिए। दंपति बुधवार को महोबा से नोएडा में बेटों से मिलने आया था। पीड़ित ने थाना सेक्टर-39 पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन


महोबा निवासी कमलू के बेटे नोएडा सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में रहते हैं। वे फेज-2 में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।

कमलू बुधवार सुबह पत्नी शोभा रानी के साथ ऑटो से दिल्ली स्टेशन से नोएडा के सेक्टर-37 पहुंचे। वह चौराहे पर सेक्टर-93 जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक कार चालक ने उन्हें 15 रुपये किराये पर सेक्टर-82 छोड़ने की बात कही।

विज्ञापन

लिफाफे में मिले सिर्फ नट-बोल्ट

fraud with husband wife on sheila dixit

कार में पहले से दो लोग सवार थे। आगाहपुर के नजदीक पहुंचने पर एक युवक ने कहा कि यह कार दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की है।

अगले चौराहे पर नोएडा पुलिस 15 अगस्त के मद्देनजर कारों की चेकिंग कर रही है, इसलिए वे नगदी और जेवर उनके पास रखवा दें नहीं तो पुलिस जब्त कर लेगी। इसके बाद शोभा रानी ने सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, अंगूठी और 1500 रुपये निकाल कर दे दिए।

आरोपियों ने उनका सारा सामान एक लिफाफे में रख सेक्टर-82 पहुंचने पर वापस करने की बात कही। दंपति को कार सवार लोगों ने सेक्टर-82 छोड़ा और लिफाफा भी लौटा गए। बाद में पीड़ितों ने लिफाफे में देखा तो केवल लोहे के नट-बोल्ट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed