फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fraud with cheque and withdrawn two lak

कैंसिल चेक को मैजिक पेन से साफ कर भरी रकम, दो लाख की ठगी

Sun, 17 Apr 2016 01:38 PM IST
फरीदाबाद/अमर उजाला, नई दिल्ली
फरीदाबाद/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Apr 2016 01:38 PM IST
सार

  • कैंसिल चेक को मैजिक पेन से साफ कर भर दी रकम 
  • सेक्टर-23 निवासी वर्कशॉप मालिक को बनाया निशाना 
  • क्रेडिट-लिमिट बढ़वाने का झांसा देकर लिए दो चेक

विज्ञापन
fraud with cheque and withdrawn two lak
- फोटो : demo pic

विस्तार

खुद को बैंक कर्मचारी बताने वाले दो युवकों ने क्रेे डिट लिमिट बढ़वाने का झांसा देकर वर्कशॉप मालिक से दो कैंसिल चेक ले लिए और मैजिक पेन का इस्तेमाल कर चेक के जरिय उनके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


ठगी का पता चलने के बाद उन्होंने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सेक्टर 23 में रहने वाले नौरतनमल वर्कशॉप मालिक हैं। उनका खाता एक राष्ट्रीय बैंक की सेक्टर 23 शाखा में है।
विज्ञापन


कारोबार बढ़ाने के लिए वह क्रे डिट लिमिट बढ़वाने के लिए कई दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे थे। कुछ दिन बाद उनके पास दीपक और गौरव नाम के दो युवक आए।

इन लोगों ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और क्रेडिट लिमिट बढ़वाने में मदद करने की बात की। इन लोगों ने नौरतनमल से कुछ फॉर्म भरवाए और दो कैंसिल चेक मांगे। उन्होंने पेन से क्रॉस कर दो चेक दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अप्रैल को उन्हें पता चला कि उनके खाते से चेक के जरिये दो लाख रुपये निकाले गए हैं। बैंक में उन्हें बताया गया कि दो युवक दो बियरर चेक के जरिये दो लाख रुपये निकाल ले गए।


चेक की संख्या वही थी जो उन्होंने दीपक और गौरव को दी थी। धोखाधड़ी का अहसास होने पर उन्होंने मुजेसर थाने में केस दर्ज कराया। एसएचओ मुजेसर नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवकों ने चेक कैश कराए हैं। बैंक की सीसीटीवी फुटेज चेक कर ठगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed