{"_id":"58de79c74f1c1b866b63db0a","slug":"fraud-on-the-name-of-cheap-mobile-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते में ब्रांडेड मोबाइल खरीदने वालों को चौंका देगी ये खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सस्ते में ब्रांडेड मोबाइल खरीदने वालों को चौंका देगी ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:31 PM IST
सार
सस्ते में मोबाइल का झांसा, पार्सल में निकला पत्थर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी श्याम नगर निवासी व्यक्ति को 16 हजार का मोबाइल पांच हजार में खरीदने का लालच करना महंगा पड़ गया। ठगों ने शुक्रवार को उसे पांच हजार रुपये लेकर पार्सल के अंदर पत्थर पकड़ा दिया। पीड़ित ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दी है।
विज्ञापन
मंडी श्यामनगर निवासी प्रमोद गोस्वामी के फोन पर 18 मार्च को एक फोन आया था। जिसमें कहा गया कि स्कीम के तहत 16 हजार रुपये का फोन महज 5000 रुपये में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस से उसका पार्सल आएगा। जहां से पैसे देकर लिया जा सकता है। उससे यह भी कहा गया कि यदि वह पार्सल मंगाने के बाद नहीं लेगा तो उसे 1200 रुपये चार्ज लगेगा। सस्ते मोबाइल के झांसे में आकर उसने मोबाइल लेने के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह उसके पास पोस्ट आफिस से कर्मचारी का फोन आया कि उसका पार्सल आ गया है और पोस्ट ऑफिस पर आकर पैसे देकर पार्सल ले ले। मोबाइल लेने के लिए मंडी शाम नगर स्थित पोस्ट ऑफिस में गया।
यहां पोस्ट आफिस पर 5000 जमा कर पार्सल लिया। घर जाकर पार्सल खोलने पर उसके अंदर फोन के स्थान पर पत्थर का टुकड़ा निकला। पीड़ित ने तुरंत बिलासपुर चौकी में शिकायत की।
पीड़ित ने बताया कि पुलिस के साथ वह पोस्ट आफिस पहुंचा तब तक पोस्ट आफिस से पैसा उक्त अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया। पीड़ित ने फोन करने वाले नंबरों के खिलाफ पांच हजार रुपये ठगी की शिकायत दी है। दनकौर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।