{"_id":"57a1e73e4f1c1b675d2b9fd1","slug":"fraud-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियन युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर इंजीनियर दोस्त के 40 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाइजीरियन युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर इंजीनियर दोस्त के 40 हजार ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 04 Aug 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट पर दोस्ती कर ठगी का मामला थम नहीं रहा है। मंगलवार को एक निजी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर ने नाइजीरियन युवक के खिलाफ ठगी करने की शिकायत दी है। साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
एसीपी हवा सिंह के अनुसार निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत संजय शर्मा के मुताबिक फेसबुक पर उनकी दोस्ती नाइजीरिया के रहने वाले फिलिक्स स्मिथ से हुई थी। फिलिक्स ने गुड़गांव में कोई बिजनेस के लिए खुद का प्लान होने की बात कही थी।
विज्ञापन
उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को फिलिक्स बताया और कहा कि उसने कुछ सामान भेजा है जो एयरपोर्ट पर कस्टम वालों ने पकड़ा है। उसकी बातों में आकर संजय ने उसके बताए अकाउंट नंबर में 40 हजार रुपये डाल दिए थे।
विज्ञापन
बाद में उसने खाता खुलवाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी का प्रयास किया। साइबर सेल मामले कीे जांच में जुटी है। गौरतलब है कि सेक्टर 29 थाने में एक महिला ने विदेशी युवक पर 62 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।