{"_id":"21fc28e012887f3cef8a6339741b3284","slug":"fraud-of-17-lakh-by-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये पढ़ने के बाद किसी को नहीं कह पाएंगे दोस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये पढ़ने के बाद किसी को नहीं कह पाएंगे दोस्त
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Mar 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव के एक व्यक्ति से प्लाट दिलाने के नाम पर उसके दोस्त ने 17 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, दनकौर कोतवाली के रीलखा गांव निवासी रामरतन को मुआवजे के रूप में करीब 20 लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी नोएडा निवासी उसके एक दोस्त सुधीर को मिली। सुधीर ने ठगी की नियत से नोएडा में एक प्लॉट खरीदने के लिए रामरतन को राजी कर लिया और सात मार्च 2013 को उससे 17 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद सुधीर ने रामरतन से कोई बात नहीं की और करीब तीन माह बीत जाने के बाद भी प्लॉट नहीं दिलाया।
विज्ञापन
तब रामरतन ने सुधीर से अपने रुपये मांगे तो उसने नोएडा बुलाया। जहां पर उसके ही गांव के ऊधम और गाजियाबाद निवासी उसका दोस्त बिजेंद्र, उसकी पत्नी यमला और प्रमोद त्यागी भी मौजूद थे।
जब रामरतन ने सुधीर से अपने रुपये मांगे तो सुधीर ने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर वहां मौजूद सभी लोगों ने मारपीट की और उसे जान से मरने की धमकी दी।