{"_id":"956a27b032c3da41e1b7840bce972968","slug":"fraud-in-the-name-of-pistol-lisence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस बनवाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइसेंस बनवाने के नाम पर लाखों की ठगी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 28 Apr 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के पटौदी में एक व्यक्ति से बंदूक का लाइसेंस बनवाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
रेवाड़ी जिले के मलेशियाबास गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि पिछले साल 21 अक्तूबर को पटौदी खोड़ निवासी पवन कुमार से उसकी मुलाकात हुई।
उसने खुद को पुलिस अधिकारियों का खास आदमी बताते हुए एक हफ्ते में लाइसेंस बनवाने का झांसा दिया।
इसके बदले में उसने शपथ पत्र लिखकर एक लाख रुपये ले लिए और 29 अक्तूबर को लाइसेंस देने की बात कही। इसके बाद से वह लगातार टरका रहा है।
शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की। इसके बाद शनिवार को आर्थिक अपराध शाखा ने पटौदी थाना में मामला आरोपी पवन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन