फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud in the name insurance policy.

इंश्योरेंस एजेंट पर करते हैं भरोसा तो चौंका देगी ये खबर

Mon, 22 Dec 2014 02:02 PM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name insurance policy.

फरीदाबाद में इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बताकर एक युवक ने महिला से दो चेक ले लिए। चेकों में हेराफेरी कर उसके खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए गए।

विज्ञापन


एसजीएम नगर निवासी संतोष शर्मा के पास कुछ दिन पहले एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को एक बीमा कंपनी का एजेंट बताते हुए उनसे पॉलिसी लेने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


पॉलिसी लेने की बात तय होने पर युवक ने महिला से इंश्योरेंस कंपनी के नाम 60 रुपये के दो चेक देने को कहा। दूसरे दिन एक युवक आकर उनसे चेक ले गया। इसके बाद उनके फोन पर 1.20 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में उन्हें बताया गया कि राजेश कुमार के नाम बियरर चेक जारी किए गए थे, उन्हें भुगतान कर दिया गया। एसएचओ एसजीएम नगर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

नौ लाख का फर्जीवाड़ा

Fraud in the name insurance policy.

इंडियन बैंक की नेहरू ग्राउंड शाखा के प्रबंधक प्रभात रंजन सिन्हा ने सेक्टर-21 निवासी महेश गुप्ता उर्फ अमित मदान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

रंजन सिन्हा के मुताबिक महेश गुप्ता ने बैंक में फर्जी दस्तावेज लगाकर नौ लाख रुपये लोन लिया। समय पर किस्तें नहीं चुकाने पर नोटिस भेजा गया तो नाम और पता भी गलत लिखा था। एसएचओ कोतवाली ने बताया कि दस्तावेजों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed