{"_id":"595f967e4f1c1b42548b45af","slug":"fraud-by-job-posters-in-delhi-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारों पर नौकरी दिलाने का पोस्टर चस्पा कर चल रहा है ठगी का धंधा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवारों पर नौकरी दिलाने का पोस्टर चस्पा कर चल रहा है ठगी का धंधा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में नौकरी दिलाने के लिए पोस्टर दीवारों पर चस्पा कर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें कई बेरोजगार नौजवान इसके शिकार हुए हैं। युवकों की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पहाडग़ंज निवासी कमल (19) 12वीं पास है और इन दिनों नौकरी की तलाश कर रहा है। मई 2017 में उसने झंडेवालान इलाके में दीवार पर नौकरी दिलाने संबंधी एक पोस्टर देखा। विज्ञापन एक पेय पदार्थ की कंपनी में सुपरवाइजर के पद के लिए था। उसमें एक फोन नंबर लिखा था, जिसपर संपर्क करने के लिए कहा गया था। कमल ने उस नंबर पर फोन किया। साहिल ने फोन उठाया और कमल को बातचीत करने के लिए शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित कार्यालय के पास बुलाया।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन से एक युवक उसे ई ब्लाक स्थित आफिस ले गया। जहां उसकी मुलाकात साहिल से हुई। उसने 450 रुपये का पर्ची काटकर कमल को दी और साक्षात्कार के लिए फोन कॉल की प्रतीक्षा करने को कहा।कुछ दिन बाद उसे साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। कमल साहिल के पास पहुंचा। साहिल ने इस बार 8 सौ रुपये की रसीद काटकर उसे गाजियाबाद भेज दिया। जहां से उसे पश्चिम विहार स्थित कार्यालय जाने के लिए कहा। वहां कमल की मुलाकात दीपक से हुई, जिसने बताया कि उसके पास फील्ड का काम है।
विज्ञापन
कमल ने फील्ड का काम करने से इंकार कर दिया। फिर कमल ने साहिल को फोन कर सारी बात बतायी। साहिल ने उसे 4 जुलाई को शास्त्री नगर स्थित कार्यालय आने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर कमल ने देखा कि कार्यालय बंद है। वहां करीब 10 से 12 लोग मिले जो ठगी के शिकार हुए थे। सभी सराय रोहिल्ला थाना पहुंचे और ठगी की शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के बाद से सभी आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।