फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud by company credit card

कंपनी के क्रेडिट कार्ड से करोड़ों का फ्रॉड

Wed, 16 Jul 2014 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 16 Jul 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
fraud by company credit card

साइबर सिटी में फाइबर बनाने वाली एक कंपनी ने अपनी सहायक मैनेजर पर कंपनी के क्रेडिट कार्ड से करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला मैनेजर तीन सालों से लगातार क्रेडिट कार्ड का उपयोग अपने निजी खर्च के लिए कर रही थी।

विज्ञापन


कंपनी ऑडिट में खुलासा होने के बाद कंपनी डायरेक्टर ने महिला के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पढ़ें: DRI अधिकारियों को रंगदारी मांगने के लिए समन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंकदरपुर स्थित एडीवीए ऑप्टिकल नेटवर्किंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर देवेंद्र गौड़ ने कोर्ट में दी याचिका बताया कि कंपनी में सहायक मैनेजर के पद पर काम करने वाली सुरभि सिंह को कंपनी के खर्च के उपयोग के लिए क्रेडिट कार्ड दिया गया था।


आरोप है कि महिला मैनेजर ने 2011 से लगातर अपने निजी खर्चो को लेकर क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया। तीन साल में इसकी रकम एक करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है। उनके अनुसार कंपनी प्रबंधन को इसकी जानकारी मिलने पर जब खर्चो की ऑडिट कराई गई तो सारी बात सामने आ गई।

इस संबंध में कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर स्थानीय कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। इस संबंध में डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने सुरभि सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 46, 420, 465, 468, 471, 416 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई देवीदत्त के अनुसार पुलिस इस संबंध में कंपनी प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। जल्द ही महिला से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed