{"_id":"58ece0e44f1c1b462dcf6364","slug":"fraud-by-cancel-cheque-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक पेन से भरवाया कैंसिल चेक, फिर निकाल लिए 5 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक पेन से भरवाया कैंसिल चेक, फिर निकाल लिए 5 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ती दर पर कर्ज दिलाने का झांसा देकर ठगों ने बल्लभगढ़ निवासी कारोबारी कृष्ण कुमार के पांच लाख हड़प लिए। ठगों ने मैजिक पेन का इस्तेमाल कर उनसे हस्ताक्षरयुक्त दो कैंसिल चेक ले लिए। बाद में इन चेक पर रकम भरकर खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार ओल्ड फरीदाबाद की फ्रेंड्स कॉलोनी में छापा खाना चलाते हैं। उनके मुताबिक बीती 7 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। उसने उन्हें बहुत ही सस्ती दर पर मोटा लोन दिलाने का ऑफर दिया। उन्होंने स्वीकृति दे दी। उसने कागजात तैयार करवाने की बात कह फोन काट दिया। 14 फरवरी को एक व्यक्ति उनके छापा खाने पर पहुंचा।
विज्ञापन
युवक ने अपना परिचय बैंक के लोन डिपार्टमेंट से राकेश के रूप में दिया। उसने कृष्ण कुमार से आईडी, पैनकार्ड, आदि दस्तावेज के साथ दो हस्ताक्षर युक्त कैंसिल चेक भी मांगे। कृष्ण ने चेक निकाले तो युवक ने उसे भरने के लिए अपना पेन दिया। उन्होंने उस पेन से चेक पर दो लाइन खींच कर कैंसिल लिखा और हस्ताक्षर कर दिए।
विज्ञापन
युवक दस्तावेज लेकर चला गया। 18 फरवरी को उन्होंने बैंक से 30 हजार रुपये निकाले तो उनके मोबाइल पर संदेश आया। संदेश में खाते में बची रकम महज 38,164 रुपये दर्शाई गई थी। उनका दावा है कि खाते में 5,68,164 रुपये थे।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने किसी मनीष कुमार नाम के व्यक्ति को पांच लाख के चेक दिए थे। चेक नंबर का मिलान किया तो वही निकले जो उन्होंने बैंक के एजेंट को कैंसिल करके दिए थे।