फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four men arrested in gang rape of minor.

नाबालिग से गैंगरेप में चार युवक गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2015 01:42 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 28 Sep 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
Four men arrested in gang rape of minor.
सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग से चार युवकों ने गैंगरेप किया। शनिवार रात वह सहेली से मिलकर घर लौट रही थी, आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने रूम पर ले गए और वारदात की।
विज्ञापन


आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद छात्रा ने मामले की शिकायत परिजनों से की। छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सिहानी गेट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चारा आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके पिता एक कंपनी में कर्मचारी हैं। शनिवार रात साढे़ नौ बजे वह अपनी सहेली से मिलने गई थी।

करीब एक घंटे बाद लौटते समय रास्ते में मोहल्ले के ही चार युवक वसीम, साजन, शाहनवाज और अशरफ मिले। चारों मुझे बहला फुसलाकर वसीम के रूम पर ले गए। आरोप है कि चारों ने उससे गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर जाने से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी। बदहवास हालत में घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने सिहानी गेट कोतवाली पहुंचकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।


एसओ सिहानी गेट रणवीर सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इनमें दो सगे भाई हैं। सभी कबाड़ खरीदने-बेचने का कारोबार करते हैं।

दूसरी तरफ, आरोपियों ने बताया कि लड़की वसीम को जानती थी, वह उससे मिलने के लिए आई थी, आरोपियों का दावा है कि रेप का आरोप झूठा है।

पति के दोस्त पर लिखा दी रेप की झूूठी रिपोर्ट
थानाक्षेत्र में रहने वाली एक कंपनी कर्मचारी महिला ने पति के  दोस्त के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जब मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया तो महिला ने बताया कि रेप का आरोप झूठा था, वह पति और उसके दोस्त को अलग करना चाहती थी, क्योंकि दोनों साथ में बैठकर शराब पीते हैं।

पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए उसने पति के दोस्त पर आरोप लगाया था। एसओ विजयनगर ने बताया कि सच्चाई सामने आने पर मामले को एक्सपंज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed