फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four held for selling fake astrology book

नकली लाल किताब का धंधा करने वाले चार गिरफ्तार

Thu, 14 Aug 2014 11:24 AM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
Four held for selling fake astrology book

लाल किताब व येस आई केन चेंज नामक ज्योतिष की नकली किताबों का धंधा करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने चार आरोपियों को दबोचा है।

विज्ञापन


इनकी पहचान उस्वाल चौक, हाथरस निवासी तरुण कुमार अग्रवाल (20) खाटीखाना, हाथरस निवासी संजीव कुमार (23), गिरीराज किशोर (30) और मेंडू गेट हाथरस निवासी राजेश नरुला (39) के रूप में हुई है। आरोपियों ने हाथरस में कॉल सेंटर खोला हुआ था।
विज्ञापन


एस्ट्रो साइंस टेक्नोलॉजी के नाम से आरोपी नकली जन्मकुंडली बनाकर मोटी रकम भी ऐंठ रहे थे। पुलिस की मानें तो आरोपी 50 से अधिक लोगों को चूना लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

असली कंपनी का डेटा चुराकर बनाते थे नकली कुंडली

Four held for selling fake astrology book

आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि एस्ट्रो साइंस टेक्नोलॉजी की ओर से कंपनी के निदेशक राजेश शर्मा ने उनकी टीम को शिकायत दी थी।

राजेश ने अपनी शिकायत में बताया था कि कुछ लोग उनकी किताबों की नकली प्रति कॉल सेंटर के जरिये बेच रहे हैं। इन लोगों ने कंपनी के ग्राहकों का डेटा भी चुरा लिया है। यह उसी डेटा के जरिए ग्राहकों की नकली जन्मकुंडली तक बना रहे हैं।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। ठगे गए ग्राहकों के कुरियर व कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को पता चला कि हाथरस से सारा गोरखधंधा चल रहा है।

आठवीं पढ़ा हुआ बनाता था कुंडली

Four held for selling fake astrology book

छानबीन के बाद पुलिस ने हाथरस में कॉल सेंटर व प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारकर आरोपियों को दबोच लिया। संजीव व गिरीरात खाटीखाना में कॉलसेंटर चलाकर गोरखधंधा कर रहे थे। जबकि तरुण उस्वाल चौक पर धंधा कर रहा था।

पुलिस की मानें तो रेड पड़ने से कुछ समय पूर्व आरोपी फरार होने की फिराक में थे। आरोपियों ने बताया कि दिल्ली में अपने करीबी जानकार के जरिये कंपनी का डेटा चुराया, बाद में उसे डेटा के आधार पर ग्राहकों से संपर्क कर महंगे दामों पर किताबें बेचने लगे।

जन्मकुंडली बनाने के आरोपी 10 से 15 हजार रुपये लेते थे। आरोपियों में तरुण व राजेश बीकॉम, संजीव बीएससी और गिरीराज आठवीं तक पढ़ा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed