{"_id":"572c898f4f1c1b307f5cd279","slug":"four-case-of-thug","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर ठगी के चार मामले दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग स्थानों पर ठगी के चार मामले दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 07 May 2016 12:10 PM IST
सार
- कहीं पर बिल्डर प्रबंधन तो कही अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर सिटी में धोखाधड़ी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग थाना पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
अशोक विहार में रहने वाले पूरण सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि सेक्टर 47 में रहने वाले आकाश वर्मा ने निवार्णा सिटी में प्लाट दिलाने के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी की है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच करने में जुटी है।
डीएलएफ फेस दो में रहने वाले विष्णु विधवानी ने डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस को बताया कि कंपनी में टेंडर के नाम पर एबीडब्ल्यूए इनफ्रास्टक्चर के निदेशक अतुल बंसल, प्रकाश व रवि ने 9.20 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद डीलएफ फेस दो थाना पुलिस धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। दिल्ली के मालवीय नगर में रहने वाले राजकुमार भाटिया ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को बताया कि उसने चार साल पहले वाटिका ग्रुप में एक करोड़ रुपये में विला बुक किया था। अभी तक बिल्डर न तो फ्लैट पर कब्जा दे रहा है न ही पैसा वापस कर रहा है।
आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर 29 थाना पुलिस ने वाटिका ग्रुप के महाप्रबंधक गौत्तम भल्ला, कंपनी के निदेशक अनिल कुमार व कंपनी प्रबंधन के ही गौरव के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया।
डीएलएफ फेस चार में रहने वाले मुकेश कुमार ने सेक्टर 29 थाना पुलिस उसके संपर्क में दिल्ली के रहने वाले विनीत व सुनील संपर्क में आया था। निर्माणाधीन साइट पर सामान गिरवाने के नाम पर 23 लाख रुपये लिये थे। न तो सामान मिला न ही पैसा वापस किया। सेक्टर 29 थाना पुलिस अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।