फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four case of thug

अलग-अलग स्थानों पर ठगी के चार मामले दर्ज

Sat, 07 May 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 07 May 2016 12:10 PM IST
सार

  • कहीं पर बिल्डर प्रबंधन तो कही अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
  • कहीं पर बिल्डर प्रबंधन तो कही अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
four case of thug

विस्तार

साइबर सिटी में धोखाधड़ी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग थाना पुलिस ने  आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अशोक विहार में रहने वाले पूरण सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि सेक्टर 47 में रहने वाले आकाश वर्मा ने निवार्णा सिटी में प्लाट दिलाने के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी की है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


डीएलएफ फेस दो में रहने वाले विष्णु विधवानी ने डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस को बताया कि कंपनी में टेंडर के नाम पर एबीडब्ल्यूए इनफ्रास्टक्चर के निदेशक अतुल बंसल, प्रकाश व रवि ने 9.20 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद डीलएफ फेस दो थाना पुलिस धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। दिल्ली के मालवीय नगर में रहने वाले राजकुमार भाटिया ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को बताया कि उसने चार साल पहले वाटिका ग्रुप में एक करोड़ रुपये में विला बुक किया था। अभी तक बिल्डर न तो फ्लैट पर कब्जा दे रहा है न ही पैसा वापस कर रहा है।

आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर 29 थाना पुलिस ने वाटिका ग्रुप के महाप्रबंधक गौत्तम भल्ला, कंपनी के निदेशक अनिल कुमार व कंपनी प्रबंधन के ही गौरव के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया।


डीएलएफ फेस चार में रहने वाले मुकेश कुमार ने सेक्टर 29 थाना पुलिस उसके संपर्क में दिल्ली के रहने वाले विनीत व सुनील संपर्क में आया था। निर्माणाधीन साइट पर सामान गिरवाने के नाम पर 23 लाख रुपये लिये थे। न तो सामान मिला न ही पैसा वापस किया। सेक्टर 29 थाना पुलिस अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed