{"_id":"58c2d88e4f1c1bd044dc41a9","slug":"four-captive-including-three-mcd-officers-in-possession-of-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्लॉट हड़पने के मामले में तीन एमसीडी अधिकारियों समेत चार को कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लॉट हड़पने के मामले में तीन एमसीडी अधिकारियों समेत चार को कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुग्गीवासियों के प्लॉट हड़पने के मामले में एमसीडी के तीन पूर्व अधिकारियों समेत चार लोगों को चार साल कैद की सजा सुनाई गई है। मामला झुग्गीवासियों के प्लॉट पर फर्जी दस्तावेज बनवाकर आवंटन का है।
विज्ञापन
तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश हिमानी मल्होत्रा ने एमसीडी जेजे स्लम विभाग व लॉक कमेटी के मुखिया कुंदन लाल (66), लॉक कमेटी मेंबर राम चरणकमल व शंकर साहनी तथा प्रोपर्टी डीलर आरएस संधु को धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार रोकथाम ब्रांच (एसीबी) को अप्रैल 2011 में शिकायत मिली थी कि लाल, कमल व साहनी समेत एमसीडी के जेजे एंड स्लम विभाग के कई अधिकारी प्रॉपर्टी डीलरों के साथ मिलकर गरीब लोगों के प्लॉट हथियाने के काम में लगे हैं।
विज्ञापन
कोर्ट ने क्या कहा?
अदालत ने विदेशी लेखक के लेख का हवाला देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की समस्या वेश्यावृत्ति से ज्यादा बुरी है। एक वेश्या केवल अपनी नैतिकता को खतरे में डालती है, जबकि भ्रष्ट अधिकारी अपने पूरे देश की नैतिकता को खतरे में डाल दे